विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया, भाजपा फैला रही भ्रम', डीके शिवकुमार ने दी सफाई

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:33 PM (IST)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को गलत बताया है कि दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया था।

डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी के साथ वीडियो वायरल होने पर दी सफाई (फोटो-पीटीआई)

डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी के साथ वीडियो वायरल होने पर दी सफाई (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी के धक्का देने का खंडन किया।

  2. राहुल गांधी ने भीड़ के कारण कार में बैठने को कहा।

  3. भाजपा ने इसे कर्नाटक का अपमान बताकर राहुल गांधी को घेरा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज किया है कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया था।

डीके शिवकुमार ने कहा, 'विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया। उन्होंने मेरे प्रति चिंता दिखाते हुए मुझे पीछे आ रही गाड़ी में बैठने के लिए कहा, क्योंकि प्रदर्शनकारियों की संख्या बहुत ज्यादा थी।'

भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कर्नाटक भाजपा ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक हुए लोकतंत्र बचाओ मार्च के दौरान हुई कथित घटना को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला। उसने इसे पूरे राज्य का अपमान बताया।

पार्टी ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें कथित तौर पर दिख रहा है कि शिवकुमार को धक्का देकर पीछे किया जा रहा है, जबकि वह राहुल गांधी के साथ चलने की कोशिश कर रहे थे।

एक्स पर एक पोस्ट में राज्य भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया और उनका अपमान किया। कन्नड़ लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी ने कॉलर खींचा और धकेल दिया पीछे', डीके शिवकुमार के अपमान पर हिमंत बिस्व सरमा ने बताया 2015 का किस्सा