विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को सत्ता बदलने का संग्राम बनाएंगे राहुल गांधी, चेन्नई में किया एलान

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:33 PM (IST)

राहुल गांधी ने चेन्नई में छात्रों से संवाद के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के आंदोलन को मोदी सरकार ...और पढ़ें

वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को सत्ता बदलने का संग्राम बनाएंगे राहुल। (X- @INCIndia)

वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को सत्ता बदलने का संग्राम बनाएंगे राहुल। (X- @INCIndia)

HighLights

  1. CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का आंदोलन मोदी सरकार हटाने का अभियान।

  2. राहुल गांधी ने हिंदी थोपने, परिसीमन पर मोदी सरकार को घेरा।

  3. पीएम मोदी को 'मोगांबो मोदी' बता लोकतंत्र पर हमले का आरोप।

संजय मिश्र, चेन्नई। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई में छात्रों से सीधे संवाद के दौरान वोट चोरी मुद्दे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के मौजूदा आंदोलन को मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ने के अभियान में तब्दील करने की सियासी जंग बनाने का एलान कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में सीईसी को लेकर छात्रों के आंदोलन पर पुलिस की सख्ती को तानाशाही बताते हुए जहां मोदी सरकार पर बेहद तीखा प्रहार वार किया वहीं राज्यों की राजनीति को मोड़ देने वाले अहम मुद्दों को उठाते हुए भाजपा-संघ की घेरेबंदी के इरादे साफ कर दिए।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

इस रणनीति के तहत राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हिन्दी भाषा थोपे जाने से लेकर परिसीमन में राज्य के राजनीतिक हित की बलि का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा। तमिलनाडु में हिन्दी भाषा थोपे जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता ने तमिल अस्मिता और भावनाओं को छूने का दांव चला।

वहीं वोट चोरी मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार को हटाने के खिलाफ जारी आंदोलनों की धारा को ब्रांड मोदी की राजनीति छवि ध्वस्त करने का माध्यम बनाने से भी गुरेज नहीं करने का साफ संदेश देते हुए पीएम मोदी को ''मोगांबो मोदी'' बता लोकतंत्र को खत्म करने वाले शख्सियत के रूप में पेश करने का दांव चला।

'छात्रों की गूंज' में युवाओं से राहुल का संवाद

राजधानी दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के आंदोलन को पुलिस द्वारा सख्ती से दबाए जाने की सियासी गरमाहट के बीच चेन्नई में ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम में युवा छात्रों से सीधे संवाद करते होते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री पर तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा, इतिहास और परंपराओं पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह खुलेआम कह रहे हैं कि तमिलनाडु के लोगों पर हिंदी थोपी जानी चाहिए।

मगर हम तमिल भाषा, इतिहास और परंपराओं की अहमियत घटाने के लिए उन्हें हमला नहीं करने देंगे। लोकसभा सीटों के परिसीमन को तमिलनाडु को राजनीतिक सजा देकर उसकी संसद में आवाज कम करने की चाल बताते हुए कांग्रेस नेता ने छात्रों की ताली बटोरी।

वे अब अपनी सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रहे- राहुल

सीईसी के खिलाफ शनिवार को हुए आंदोलन के दौरान लोगों-छात्रों की आवाज दबाने का पीएम और गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा "आपने आज दिल्ली में देखा, पूरा शहर बंद कर दिया गया।

पुलिस छात्रों की पिटाई कर रही और भाजपा ने छात्रों पर अपने गुंडों को भी छोड़ दिया। समस्या यह है कि पीएम मोदी यह नहीं समझ रहे हैं कि उनका 15 साल से चल रहा सियासी खेल खत्म हो चुका है और वे अब अपनी सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

छात्रों का रूख उन पर भारी पड़ा है तथा विपक्ष ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया है। लोकतंत्र को जिन्होंने नष्ट किया है उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

"हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मोदी, शाह, भागवत, डोभाल और साजिश रचने वाले उस समूह को सजा मिले जिसने ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल करके चुनाव में धांधली की और भारत के लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो मोदी को सजा पाने से रोक सके।"

राहुल ने पीएम मोदी की तुलना 'मोगांबो' से की

ब्रांड मोदी पर प्रहार करने के लिए इंदौर में कॉमेडियन इस्तेमाल के बाद चेन्नई में ऐसे किसी व्यक्ति का सहारा नहीं लाया गया मगर राहुल गांधी ने खुद बॉलीवुड फिल्म ''मिस्टर इंडिया'' के चर्चित विलेन ''मोगांबो'' के किरदार से पीएम मोदी की तुलना करते हुए उन्हें ''मोगांबो मोदी'' बताया।

तब पीछे स्क्रीन पर अमरीश पुरी की इस भूमिका का एक दृश्य चल रहा था। उसके बाद स्क्रीन पर मोगांबो जैसी पोशाक में पीएम मोदी को सिंहासन पर बैठे दिखाया गया जिसके नीचे वोट चोरी, युवाओं की आवाज दबाने और संस्थाओं के कब्जे के रेखाचित्र दर्शाए गए थे।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम के बाद मोगांबो वाला यह रेखांकन एक्स पर भी साझा किया। छात्रों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने नीट परीक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की तो तमिलनाडु के लिए शिक्षा का केंद्र सरकार द्वारा रोके गए फंड का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें: 4 पूर्व मुख्यमंत्री समेत 4000 लोग हिरासत में, इंटरनेट-बाजार बंद... दिल्ली पुलिस की 'किलाबंदी' से जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके प्रदर्शनकारी