विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

Published: Fri, 31 Jul 2026 12:07 PM (IST)

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर Gen Z प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना (फाइल फोटो)

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर Gen Z को डराने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "PM मोदी और अमित शाह, आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं। आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें।"

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि नीट-पेपर लीक में हुई गड़बड़ियों के विरोध में हाल ही में देश भर के युवाओं (Gen-Z) ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। 20 जुलाई को जब जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्र जब जंतर-मंतर की ओर कूच किए तो पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

राहुल गांधी छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई इसी कार्रवाई पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं और केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं।

छात्र न्याय के हकदार हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली एक स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय समिति बनाने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा, “छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय समिति बनाई जानी चाहिए।”

यह भी पढ़ें- 'गृह मंत्री इतना क्यों डर रहे हैं?', राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना