विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानहानि केस में राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Published: Sat, 21 Feb 2026 12:43 PM (IST)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब मानहानि मामले की सुनवाई के लिए ठाणे जा रहे थे, तब महाराष्ट्र के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने खिलाफ दायर आरएसएस एक्टिविस्ट राजेश कुंटे की मानहानी केस के जमानत की सुनवाई के लिए  भिवंडी कोर्ट जा रहे थे, तभी महाराष्ट्र के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने अन्य कांग्रेस विरोधी नारों के साथ लश्कर-ए-राहुल के नारे भी लगाए।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस में आरएसएस एक्टिविस्ट राजेश कुंटे ने आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे संघ का हाथ था। कुंटे ने इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 500 (मानहानि) के तहत अपनी शिकायत में कहा कि झूठी टिप्पणी से आरएसएस  की इमेज खराब हुई है।

क्या है मामला?

राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में ये पेशी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ी है। राहुल गांधी ने तब संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। इसे लेकर संघ से जुड़े राजेश कुंटे ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर कर दिया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्यों दिखाए काले झंडे

दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को बाधित करने के लिए युवा कांग्रेस के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता ने देश भर में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किए। भाजपा का विरोध दिल्ली, सूरत, हैदराबाद सहित अन्य शहरों तक देखने को मिला।

कल, कांग्रेस यूथ के सदस्यों ने दिल्ली में एआई समिट स्थल के एक हॉल में नारे लगाते हुए घुस गए। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सहमत होने को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- भारत- अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी ने बोला हमला, बोले- डाटा उपनिवेश बनने जा रहा भारत