विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब महिलाओं को समाज में मिलेगा सम्मान, तभी सफल होगा भारत', राहुल गांधी ने की इंदिरा फेलोशिप से जुड़ने की अपील

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 14 Aug 2023 02:32 PM (IST)

Rahul Gandhi on Indira Gandhi Fellowship कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को महिलाओं से राजनीति में समान ...और पढ़ें

राहुल गांधी ने की इंदिरा फेलोशिप से जुड़ने की अपील (फाइल फोटो)
राहुल गांधी ने की इंदिरा फेलोशिप से जुड़ने की अपील (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस ने लॉन्च किया इंदिरा फेलोशिप।
  2. राहुल गांधी ने की महिलाओं से जुड़ने की अपील।
  3. राहुल गांधी ने 'X' पर पोस्ट कर दी जानकारी।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि भारत वास्तव में तभी सफल होगा, जब महिलाओं को समाज में समान स्थान मिलेगा।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिलाओं को राजनीति में अपना उचित स्थान लेना चाहिए और भारत की नियति को आकार देना चाहिए। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा फेलोशिप में आवेदन करने के लिए एक लिंक भी साझा किया।

राहुल गांधी ने 'X' पर किया पोस्ट

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया 'X' (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत वास्तव में तभी सफल होगा, जब महिलाओं को हमारे समाज में समान स्थान मिलेगा। इंदिरा फेलोशिप महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में बदलाव लाने का प्रयास करती है। उन्हें राजनीति में अपना उचित स्थान लेना चाहिए और भारत की नियति को आकार देना चाहिए।

क्य है इंडिया फेलोशिप?

दरअसल, इंदिरा फेलोशिप भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा शाखा है। इंदिरा फेलोशिप 'इंदिरा एक्टिविटी सेंटर' को और व्यवस्थित करने के लिए अपने संबंधित जिले के साथ मिलकर काम करेगी। वह लोकतांत्रिक भागीदारी के साथ-साथ तीन प्रमुख क्षेत्रों जागरूकता, भाईचारा और राष्ट्र निर्माण में काम करेंगी।