विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रियंका और राहुल गांधी से डरी हुई है BJP', कांग्रेस नेता बोले- MP के सीएम को दिया जाएगा भ्रष्टाचार का सबूत

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 13 Aug 2023 04:48 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। अगर मध्य प्रदेश के सीएम ...और पढ़ें

कांग्रेस पार्टी के नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा, प्रियंका और राहुल गांधी से डरी हुई है।(फोटो सोर्स: जागरण)
कांग्रेस पार्टी के नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा, प्रियंका और राहुल गांधी से डरी हुई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना
  2. मध्य प्रदेश के सीएम को भ्रष्टाचार के सबूत चाहिए तो दो तीन महीने इंतजार करें: कांग्रेस नेता
  3. आईपीसी की धारा 420 और 469 के तहत प्रियंका गांधी के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली, एएनआई। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले पर ग्वालियर के एक कांट्रेक्टर द्वारा लिखी चिट्ठी को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। मध्य प्रदेश में अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगने को लेकर एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस चिट्टी के जरिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

वहीं, इंदौर में भाजपा नेताओं की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, अरुण यादव, कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा पर भी इस मामले में झूठा फैलाने को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है।

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना

इस मामले दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। रविवार को कांग्रेस पार्टी के नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा, प्रियंका और राहुल गांधी से डरी हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राशिद अल्वी ने कहा,"मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। अगर मध्य प्रदेश के सीएम को भ्रष्टाचार के सबूत चाहिए तो दो तीन महीने इंतजार करें, कांग्रेस की सरकार आएगी, उन्हें सबूत दिया जाएगा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा,"भाजपा, प्रियंका और राहुल गांधी से डरी हुई है, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं।"

आईपीसी की धारा 420 और 469 के तहत मामला दर्ज

शनिवार देर रात इंदौर के पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि स्थानीय भाजपा के कानूनी सेल के संयोजक निमेश पाठक की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर इंदौर के संयोगितागंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 और 469 के तहत मामला दर्ज किया गया है।