विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कुछ भी सीधा नहीं होता, लचीले बनो और धैर्य रखो', राहुल गांधी का Gen Z को संदेश

Published: Mon, 09 Feb 2026 01:59 AM (GMT+05:30)

राहुल गांधी ने जेन जी को जीवन में लचीला और धैर्यवान रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया, क्योंकि कुछ भी सीधा ...और पढ़ें

राहुल गांधी का जेन जी को संदेश (फाइल फोटो)

राहुल गांधी का जेन जी को संदेश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहुल गांधी ने जेन जी को लचीलापन और धैर्य रखने की सलाह दी।

  2. यूएई के एनआरआई छात्रों से बातचीत का वीडियो साझा किया।

  3. पहचान, करियर-जुनून संतुलन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जेन जी को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कुछ भी सीधा नहीं होता। इसलिए लचीले बनो और धैर्य रखो। उन्होंने यूट्यूब पर यूएई के एनआरआइ छात्रों के साथ हालिया बातचीत का वीडियो साझा करते हुए यह संदेश दिया।

राहुल गांधी ने लिखा- सच्चे सवाल। ईमानदार जवाब। बिना किसी लाग-लपेट के। यूएई के युवा एनआरआइ छात्रों के साथ बातचीत के दौरान हमने पहचान, उद्देश्य और आज के युवाओं के सामने आने वाले दबावों पर चर्चा की।

इस दौरान जेन जी के कुछ सबसे अहम मुद्दों पर बात की गई, जैसे कि पेशे और जुनून के बीच संतुलन बनाना, सोचने, व्यक्त करने और खोज करने की स्वतंत्रता, चिंता से निपटना और पूर्वाग्रहों पर काबू पाना। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।