विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 भारत के चार राफेल विमान लापता होने का दावा निकला फर्जी, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने ब्रिटिश मैग्जीन पर उठाए सवाल

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:18 PM (IST)

ब्रिटिश पत्रिका 'फ्लाइटग्लोबल' की रिपोर्ट में भारत के चार राफेल विमानों के लापता होने का दावा किया गया है, जिसे पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने खारिज कर दिया है।

एयर मार्शल तिवारी ने ब्रिटिश मैग्जीन की रिपोर्ट खारिज की। (फोटो क्रेडिट-@IAF MCC)

एयर मार्शल तिवारी ने ब्रिटिश मैग्जीन की रिपोर्ट खारिज की। (फोटो क्रेडिट-@IAF MCC)

HighLights

  1. ब्रिटिश मैग्जीन ने चार राफेल विमानों के लापता होने का दावा किया।

  2. पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने दावे को पूरी तरह खारिज किया।

  3. रिपोर्ट के पीछे पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का प्रभाव होने का आरोप।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत के चार राफेल लड़ाकू विमान लापता हैं और वायुसेना के पास अब केवल 32 विमान ही ऑपरेशनल हैं। ब्रिटिश एविएशन मैग्जीन 'फ्लाइटग्लोबल' की ताजा रिपोर्ट में किए गए इस दावे ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना को हुए कथित नुकसान की बहस छेड़ दी है।

हालांकि, रिपोर्ट में राफेल विमानों के नष्ट होने या लापता होने का कोई प्रमाण नहीं दिया गया है। पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने भी इस दावे को खारिज करते हुए मैग्जीन के सूचना स्रोतों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

एयर मार्शल तिवारी ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर कहा कि फ्लाइटग्लोबल को अपने स्रोतों का दोबारा मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि इन्हीं स्रोतों ने पहले उन राफेल विमानों के टेल नंबर बताए थे, जिन्हें पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान मार गिराने का दावा किया गया था। जबकि उन्हीं नंबर वाले विमानों ने बाद में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया।

उन्होंने भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को युद्धबंदी बनाए जाने की खबरों का भी जिक्र किया। पाकिस्तान के इन दावों को भारतीय वायुसेना ने खारिज कर दिया था। बाद में अंबाला एयरबेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ शिवांगी की तस्वीर सामने आई थी।

फ्लाइटग्लोबल का दावामीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइटग्लोबल ने अपनी वार्षिक सैन्य विमान निर्देशिका में भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों की सक्रिय संख्या 32 बताई है।

भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल विमान खरीदे थे, जिनमें 28 एक सीट वाले और आठ दो सीट वाले विमान हैं। हालांकि, सक्रिय विमानों की संख्या कम होने का अर्थ यह नहीं है कि बाकी विमान युद्ध में नष्ट हो गए।

रखरखाव और तकनीकी कारणों से भी विमान अस्थायी रूप से आपरेशन से बाहर हो सकते हैं।दावे के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन'द लेगेट आइएन' नाम के एक्स अकाउंट ने आरोप लगाया है कि फ्लाइटग्लोबल की रिपोर्ट में पाकिस्तान समर्थक विमानन पत्रकार एलन वार्न्स के दावों का प्रभाव है। अकाउंट ने पहले आरोप लगाया था कि पाकिस्तान वायुसेना ने प्रोपेगैंडा लेखों के लिए वार्न्स को 34 हजार पाउंड से अधिक का भुगतान किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।