'ऐसी पाबंदियों का सवाल ही नहीं उठता', विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर पीएम मोदी ने लगाया विराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया ...और पढ़ें
-1778863535578_m.webp)
विदेश यात्रा पर टैक्स की खबर झूठी पीएम मोदी ने अफवाहों को किया खारिज (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार की ओर से विदेश यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाए जाने की खबरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और विदेशी यात्रा पर किसी तरह का प्रतिबंध या अतिरिक्त बोझ डालने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
रिपोर्ट में किया गया था दावा
दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है और इससे मिलने वाली राशि सीधे केंद्र सरकार को जाएगी।
This is totally false.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
रिपोर्ट के मुताबिक, यह संभावित कदम युद्ध संबंधी वित्तीय दबाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आयात लागत को कम करने के उद्देश्य से अस्थायी तौर पर एक साल के लिए लाया जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
इन दावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह पूरी तरह गलत है। इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर ऐसे किसी प्रतिबंध का कोई सवाल ही नहीं है।"
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरकार देश में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद विदेश यात्रा पर नए टैक्स लगाए जाने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।
