जानिए, किन वजहों से विवादों में रही पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या हो गई है। जानिए उनसे जुड़े विवाद... ...और पढ़ें
नई दिल्ली, (वेब डेस्क)। पाकिस्तान की मॉडल और एक्टर कंदील बलोच की मौत की खबर है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, कंदील बलोच के भाई ने मुल्तान में उनके घर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। कंदील बलोच का विवादों से गहरा नाता रहा है। वो सोशल मीडिया पर खुद को काफी प्रमोट करती थीं। फेसबुक पर उनके हजारों फॉलोवर्स थे।
कंदील बलोच से जुड़े विवाद
- कंदील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला कहकर उनका मजाक उड़ाया था। साथ ही उन्होंने कश्मीर को आजाद करने की मांग भी की थी।
- कंदील सोशल मीडिया पर इमरान खान और विराट कोहली के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। विराट कोहली से उन्होंने अनुष्का शर्मा को छोड़ने के लिए कहा था। कंदील ने कहा था- ओह माय गॉड, विराट कोहली बेहद मोहक है। प्लीज विराट मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो।
- मार्च 2016 में उन्होंने क्रिकेट के वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट से पहले एलान किया था कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो वो स्ट्रिप डांस करेंगी।
- कंदील ने एक मौलवी से होटल में मुलाकात की थी। कंदील ने दावा किया था कि धर्मगुरु उससे प्यार करते हैं। इस मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद इस पर काफी हंगामा हुआ था।
हाल ही में वो तब सुर्खियों में आई थी जब एक शख्स ने खुद को कंदील बलोच के पति होने का दावा किया। लाइव टीवी शो में आशिक हुसैन नाम के शख्स ने दावा किया था कि वह कंदील बलोच का पति है। आशिक के दावों के बाद कंदील ने शादी और बच्चे की बात मान ली थी। हालांकि, कंदील ने यह भी दावा किया कि इस शादी के लिए उसे मजबूर किया गया था। इसलिए उसने तलाक ले लिया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।