Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ट्रंप का 'टैरिफ बम': भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीन का भी मिला समर्थन; अब क्या करेंगे Trump?

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 09:04 PM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने रूस दौरे पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी है और पुतिन की यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया है।

    Hero Image
    भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रंप के टैरिफ टैरर के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत का दौरा करेंगे। यह महत्वपूर्ण जानकारी रूसी दौरे पर गए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NSA अजीत डोभाल ने कहा, राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर हम बहुत उत्साहित और प्रसन्न हैं। मुझे लगता है कि अब तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं।

    भारत दौर पर आएंगे राष्ट्रपति पुतिन

    डोभाल ने कहा कि हमारे बीच एक बहुत ही खास और पुराना रिश्ता है और हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। हमारे बीच उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं और इन उच्च-स्तरीय बैठकों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर हम बहुत उत्साहित और प्रसन्न हैं।

    राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा ऐसे समय में होने जा रहा है जब ट्रंप मनमाने ढंग से भारत सहित अन्य सहयोगी देशों पर टैरिफ लगा रहे हैं। ट्रंप ने भारत पर टैरिफ इस बात से नाराज होकर लगाया है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है।

    ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित ढंग से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया। हालांकि टैरिफ की नई दरें 27 अगस्त से लागू होंगी। बुधवार, 6 अगस्त को ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया, जिसे भारत पर रूसी तेल खरीदने का पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। ट्रंप के इस कदम को भारत ने अनुचित करार दिया है।

    ट्रंप के टैरिफ पर चीन ने जताई नाराजगी

    ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले पर अब चीन ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत सहित अन्य सभी देशों पर ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। चीन ने कहा है कि अमेरिका अन्य देशों को दबाने के लिए टैरिफ को हथियार बना रहा है।

    इसे भी पढ़ें: Trump Tariff News: ट्रंप के टैरिफ बम से बचने के लिए भारत के पास हैं ये 2 विकल्प, 20 दिन में ही लेना होगा फैसला