विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था में हुआ है सुधार- अरविंद केजरीवाल

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 12 Feb 2023 03:04 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 03:13 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा पंजाब के लोगों के साथ मिलकर भगवंत मान जी ने कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है।

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था में हुआ है सुधार
भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था में हुआ है सुधार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

मान के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार कैसे हुआ, इस बारे में एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पहले गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, लेकिन अब यह परिदृश्य बदल गया है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने एक ट्वीट में कहा कि जब हम पंजाब में सत्ता में आए थे, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी। गैंगस्टरों और अपराधियों को खुले तौर पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। पंजाब के लोगों के साथ मिलकर भगवंत मान जी ने कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है। अब किसी गैंगस्टर या अपराधी को राजनीतिक संरक्षण नहीं है।

आम आदमी पार्टी वर्तमान में दिल्ली और पंजाब दोनों में सत्ता में है।

यह भी पढ़ें- चार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मिली हरी झंडी, किरेन रीजिजू ने दी बधाई

यह भी पढ़ें- Meghalaya Election 2023: भाजपा की कठपुतली हैं एनपीपी, यूडीपी, टीएमसी: जयराम रमेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।