विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे में IT इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति और सास-ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:46 PM (IST)

पुणे में 33 वर्षीय आईटी इंजीनियर तृष्णा सकपाल ने आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

IT इंजीनियर तृष्णा सकपाल ने की आत्महत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

IT इंजीनियर तृष्णा सकपाल ने की आत्महत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पुणे में आईटी इंजीनियर ने दहेज उत्पीड़न से की आत्महत्या।

  2. मृतका तृष्णा सकपाल ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप।

  3. पति राहुल सकपाल सहित पांच ससुरालियों पर मामला दर्ज।

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में IT इंजीनियर के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 33 साल की महिला ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

IT इंजीनियर की पहचान तृष्णा राहुल सकपाल के तौर पर हुई है। तृष्णा ने सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के पति राहुल सकपाल और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दहेज से प्रताड़ित होकर किया सुसाइड

तृष्णा के पिता बालकृष्ण निकम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, तृष्णा ने 2018 में राहुल सकपाल से शादी की थी।

तृष्णा के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उस पर अपनी पूरी सैलरी देने, अपने मायके का फ्लैट सास के नाम ट्रांसफर करने और ससुर के लिए 1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था।

तृष्णा शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर शादी के तीन साल बाद 2021 में अपने मायके लौट गई। बाद में तृष्णा के पति ने दूसरी शादी करने के लिए तलाक की अर्जी दी, लेकिन यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है।

ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

अब 29 सितंबर को तृष्णा ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। तृष्णा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए पति राहुल, सास वैशाली, ससुर संजय, ननद शैली और दादी-सास शकुंतला सालुंके को जिम्मेदार ठहराया। तृष्णा के पिता बालकृष्ण निकम की शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- 'नकल करते पकड़े जाने पर IIT बॉम्बे के छात्र ने मांगी थी माफी', मुंबई पुलिस का खुलासा