विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune News: ऑप्टिकल फाइबर बिछाते समय बड़ा हादसा, ड्रेनेज चेंबर में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

Published: Fri, 15 Aug 2025 06:25 PM (IST)

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के दौरान ड्रेनेज चेंबर में उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से ...और पढ़ें

ऑप्टिकल फाइबर बिछाते समय बड़ा हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ऑप्टिकल फाइबर बिछाते समय बड़ा हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज चेंबर में उतरे और दम घुटने से हुई मौत
  2. चेंबर में ऑक्सीजन की कमी बनी मौत की वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के पास पिंपरी-चिंचवाड़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के दौरान ड्रेनेज चेंबर में उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा निगड़ी इलाके में हुआ और मृतक सभी ठेका मजदूर थे।

मृतकों के नाम दत्ता होलारे, लखन धावरे और सहेराव गिरसे बताए गए हैं। ये तीनों ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के काम में लगे थे। घटना उस वक्त हुई जब वे ड्रेनेज चेंबर में निरीक्षण के लिए उतरे थे।

कैसे घटी घटना?

पुलिस के मुताबिक, चेबर के अंदर हवा कम थी। इसके कारण मजदूर नीचे जाते ही ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गए। हालांकि, उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह देखा जा रहा है कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं।

(समाचार एजेंसी PTI के इनुपट के साथ)