गुड़िया रेप केस: सरकार की लापरवाही पर अस्पताल में हंगामा
गांधीनगर में साढ़े पांच साल की ब'ची से हैवानियत के आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाज में कोताही के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने स्वामी दयानंद अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे के बाद ही शाम को ब'ची को एम्स में शिफ्ट किया गया। फिलहाल एम्स में ब'ची का इलाज चल रहा है। लेकिन मासूम की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ब'ची के साथ हैवानियत बरतने वाले दरिंदे को पुलिस ने बिहार के मुज्जफरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे ट्रांसिट रिमांड पर दिल्ली लाया जाएगा।
नई दिल्ली। गांधीनगर में साढ़े पांच साल की बच्ची से हैवानियत के आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाज में कोताही के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने स्वामी दयानंद अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे के बाद ही शाम को बच्ची को एम्स में शिफ्ट किया गया। फिलहाल एम्स में बच्ची का इलाज चल रहा है। लेकिन मासूम की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बच्ची के साथ हैवानियत बरतने वाले दरिंदे को पुलिस ने बिहार के मुज्जफरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे ट्रांसिट रिमांड पर दिल्ली लाया जाएगा।
दयानंद अस्पताल में बच्ची का हालचाल जानने पहुंचे दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एके वालिया से बदसलूकी की गई। इस बीच,दिल्ली पुलिस के खजूरी खास के एसीपी अहलावत के आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता बीनू रावत को धकेल कर तमाचे मारे। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। विरोध के चलते दिल्ली सरकार की समाज कल्याण मंत्री किरण वालिया को अस्पताल के गेट से वापस लौटना पड़ा। बाद में पीड़ित बच्ची को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विान संस्थान) भेजे जाने के बाद ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शांत हुए।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती की गई बच्ची के इलाज के मामले को सरकार द्वारा गंभीरता से न लिए जाने एवं आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की घटना की सूचना मिलने के साथ ही 'आप' कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ही अस्पताल पहुंच गए। पार्टी सदस्य मनीष सिसोदिया एवं गोपाल राय ने घटना को लेकर तीखा विरोध जताया। कार्यकर्ता दिल्ली एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
इस बीच दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एके वालिया पीड़ित बच्ची का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उनसे कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। उनकी कार को भी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उस पर चढ़ गए। इसी बीच सांसद संदीप दीक्षित भी अस्पताल पहुंचे तथा अस्पताल प्रशासन एवं बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। संदीप दीक्षित अपनी कार से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. वालिया को लेकर दूसरे रास्ते से लौटे। देर शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर राम नारायण दुबे भी अस्पताल पहुंचे। इन लोगों ने घटना की निंदा की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम को बच्ची को एंबुलेंस से एम्स के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस के रवाना होने के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मानव श्रृंखला बना ली गई थी, ताकि एंबुलेंस के रवाना होने में किसी तरह का व्यवधान न पड़े। एम्स के डॉक्टरों ने बच्ची को तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम 6.30 बजे बच्ची को एम्स लाया गया है। यहां के आपातकालीन विभाग के पेडियाटिक विभाग में इसे भर्ती किया गया है। बेहतर इलाज के लिए पेडियाटिक सर्जरी, पेडियाटिक मेडिसिन तथा गायनी विभाग के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। टीम बच्ची की सेहत पर पल-पल नजरें रख रही है और जांच के बाद ही बताया जाएगा कि उसके जख्मों की और सर्जरी जरूरी है अथवा नहीं। लेकिन उसके पेट में संक्रमण है। इतने संवेदनशील मामले के बावजूद बच्ची को इस छोटे अस्पताल में रखने पर लोगों में खासी नाराजगी है। महर्षि दयानंद अस्पताल में बच्ची को 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर