विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मप्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीएमसी के प्रदेशाध्यक्ष सहित दस गिरफ्तार

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2020 08:53 PM (IST)

डॉक्टर इस रैकेट की सरगना है। वह दो साल से यह रैकेट चला रही थी लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी।

मप्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीएमसी के प्रदेशाध्यक्ष सहित दस गिरफ्तार
मप्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीएमसी के प्रदेशाध्यक्ष सहित दस गिरफ्तार

भोपाल, नईदुनिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप बरखेड़ी इलाके की घनी आबादी के बीच एक क्लीनिक में संचालित सेक्स रैकेट का क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को छापा मारकर भंडाफोड़ कर दिया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष, बिल्डर, पूर्व सरपंच और छात्र समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें क्लीनिक की संचालक डॉक्टर और उसकी तीन महिला साथी भी शामिल हैं। डॉक्टर इस रैकेट की सरगना है। वह दो साल से यह रैकेट चला रही थी, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। आसपास की महिलाओं ने जब डीजीपी से शिकायत की तो क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की।

क्राइम ब्रांच की डीएसपी अदिती भावसान के अनुसार, डीजीपी वीके सिंह से की गई शिकायत के बाद सोमवार रात क्लीनिक में एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। ग्राहकों के अंदर आते ही डॉक्टर दरवाजा बंद कर देती थी। उसकी मर्जी के बाद ग्राहक को बाहर जाने दिया जाता था। सिपाही के अंदर जाने के बाद डॉक्टर दरवाजा बंद करना भूल गई। इसलिए सिपाही अपने साथियों को इशारा कर पाया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर तीन महिलाओं और छह पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। डॉक्टर खुद भी देह व्यापार में लिप्त थी। पकड़े गए अन्य आरोपितों में से एक सचिन सिंह चौहान टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष है। वह बिल्डर भी है। इसके अलावा अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीयूएमएस का रजिस्ट्रेशन नहीं

डीएसपी भावसार का कहना है कि महिला डॉक्टर गुप्त रोग और बवासीर का इलाज करती है। उसके पति की मृत्यु बीस साल पहले हो गई थी। डॉक्टर की तीन बेटियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। एक बेटा उसके साथ ही रहता है। महिला के पास बीयूएमएस (यूनानी चिकित्सा) की डिग्री मिली है। इसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। महिला का पति भी डॉक्टर था। महिला का कहना है कि दो साल से वह इसमें लिप्त हुई।

आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद 

डॉक्टर, उसकी तीन महिला साथी और छह पुरुषों समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में एक टीएमसी का नेता और एक पूर्व सरपंच भी है। क्राइम ब्रांच ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

-निश्चल झारिया, एएसपी, क्राइम ब्रांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।