प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर नामित
असम के पर्यटन मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमने पहले सचिन तेंदुलकर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Mon, 19 Dec 2016 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2016 07:09 PM (IST)
गुवाहाटी, प्रेट्र : क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मना करने के बाद असम सरकार की ओर से सोमवार को कहा गया कि बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा दो वर्षो के लिए राज्य टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर होंगी। असम के पर्यटन मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमने पहले सचिन तेंदुलकर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
इसके बाद चार-पांच और सेलिब्रिटी के नाम पर विचार किया गया। अंत में प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया।' हालांकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर द्वारा राज्य सरकार का प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण के बारे में नहीं बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें