Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने की वरुण को हराने की अपील

    By Edited By:
    Updated: Sun, 13 Apr 2014 12:16 PM (IST)

    प्रियंका गांधी ने अपने चचेरे भाई वरुण गांधी को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से हराने के लिए वहां की जनता से अपील की है। वरुण गांधी सुल्तानपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहां से कांग्रेस ने संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि प्रियंका आज अपने भाई राहुल गांधी के नामांकन दाखिल के लिए अमेठी गई थीं। साथ में

    नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने अपने चचेरे भाई वरुण गांधी को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से हराने के लिए वहां की जनता से अपील की है। वरुण गांधी सुल्तानपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहां से कांग्रेस ने संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि प्रियंका आज अपने भाई राहुल गांधी के नामांकन दाखिल के लिए अमेठी गई थीं। साथ में उनके पति राबर्ट वाड्रा भी गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि कुछ दिनों पहले प्रियंका के भाई राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए सुल्तानपुर में शिक्षकों के एक समूह को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा था कि स्वसहायता समूह के माध्यम से राहुल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस जिले में भी ऐसे प्रयास होने चाहिए।

    हालांकि वरुण गांधी द्वारा राहुल की तारीफ की खबरें मीडिया में चलने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उनके बयान को किसी राजनीतिक पार्टी या कैंडिडेट की तारीफ के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। अपनी सफाई में वरुण ने यह भी लिखा है कि पिछली रात टीचर्स और एनजीओ के साथ बैठक में यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अमेठी में सेल्फ हेल्प ग्रुप की पहल के बारे में पता है, उन्होंने कहा था कि खुद तो नहीं देखा, लेकिन सुना है कि वहां अच्छा काम हो रहा है। वरुण ने यह भी कहा कि वह भी लोगों को सेल्फ हेल्प के जरिए सशक्त बनाए जाने पर जोर देते हैं।

    पढ़ें: वरुण ने की राहुल की तारीफ, फिर पलटे

    comedy show banner
    comedy show banner