तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई
कोरोना वायरस के बीच आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी का जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। कोरोना वायरस के बीच आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी का जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।
मोदी ने ट्वीट किया करते हुए लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के पलानीस्वामी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। भगवान आपको लोगों की सेवा करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य और लंबा जीवन दे। बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी सीएम को बधाई दी। मुख्यमंत्री का जन्म 1954 में नेदुनगुलाम, एडाप्पडी,तमिलनाडु में हुआ।
पलानीस्वामी का परिचय
पलानीस्वामी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, जो तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। राज्य की राजनीति में वह सक्रिय हैं। वर्तमान में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम राजनीतिक दल से विधायक एवम राज्य मंत्रिमंड़ल में कैबिनेट मंत्री है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वी के शशिकला को 4 वर्ष की सजा हो जाने के बाद पलानीस्वामी को अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कजगम की पार्टी के विधयक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने 16 फरवरी 2017 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद संभाला।
बता दें कि इस वक्त देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। पूर देश में इस वक्त लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है, जो के 17 मई तक चलेगा। भारत में कोरोना से मरनेवालों के आंकडे प्रत्येक दिन बढ़ रहे हैं। 2 हजार से ज्यादा लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है।
चीन के वुहान से फैले इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। अकेले सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 200 से ज्यादा देश वायरस से ग्रस्त है। लगभग सभी देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वायरस से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है।