महंगाई का झटका... आज से 19 किलो कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, 993 रुपये महंगा
सरकारी तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।

आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है (फोटो- जागरण)
HighLights
दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है
घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।
दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलिंडर लगभग 2078.50 रुपये में उपलब्ध था।
हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा।
