Move to Jagran APP

पहली विदेश यात्रा पर जिबूती पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति ने राजधानी जिबूती सिटी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By Srishti VermaEdited By: Published: Tue, 03 Oct 2017 02:24 PM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 10:35 PM (IST)
पहली विदेश यात्रा पर जिबूती पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद
पहली विदेश यात्रा पर जिबूती पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद

जिबूती सिटी, प्रेट्र। पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर निकले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार रात को अफ्रीकी देश जिबूती पहुंच गए। हवाई अड्डे पर जिबूती के प्रधानमंत्री कामिल मोहम्मद ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति ने राजधानी जिबूती सिटी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा के तहत राष्ट्रपति कोविंद जिबूती के बाद इथोपिया का भी दौरा करेंगे।

loksabha election banner

इससे पूर्व नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव नीना मल्होत्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के इथोपिया दौरे में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इसमें द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

राष्ट्रपति कोविंद के प्रेस सचिव अशोक मलिक के अनुसार, 'राष्ट्रपति का मानना है कि अफ्रीका और हिंद महासागर क्षेत्र भारतीय विदेश नीति का मुख्य हिस्सा है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए अफ्रीकी देशों को चुना।'

मलिक ने बताया कि जिबूती हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक मजबूत दोस्त है। भारत ने एक सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए जिबूती को वित्तीय मदद प्रदान की है। वहीं इथोपिया में भारत के राष्ट्रपति का दौरा 45 वर्ष बाद होने जा रहा है। कोविंद से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने 1972 में इस अफ्रीकी देश की यात्रा की थी। भारत इथोपिया में निवेश करने वाले शीर्ष तीन देशों में शामिल है। इथोपिया और जिबूती के अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें ओबीसी वर्गीकरण आयोग का गठन, जस्टिस रोहिणी बनीं अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.