Move to Jagran APP

राष्ट्रपति ने 55 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा, शेष विभूतियां 16 मार्च को होंगी सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 10:24 PM (IST)
राष्ट्रपति ने 55 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा, शेष विभूतियां 16 मार्च को होंगी सम्मानित

नई दिल्ली, प्रेट्र। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 55 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इसमें एक पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 पद्मश्री शामिल हैं। देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण महाराष्ट्र के थिएटर आर्टिस्ट और लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे को दिया गया। जबकि जानेमाने पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत), मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल और अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा को पद्म भूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।

loksabha election banner

बिहार से भाजपा नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स (पद्म भूषण), प्रख्यात डांसर व फिल्म निर्देशक प्रभु देवा, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर के अलावा अभिनेता कादर खान (मरणोपरांत) को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। कुलदीप नैयर की तरफ से यह सम्मान उनकी पत्नी भारती ने ग्रहण किया। पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं, 11 विदेशी या अनिवासी भारतीय हैं। एक ट्रांसजेंडर को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं पद्मश्री से नवाजे गए त्रिपुरा के लोक संगीतज्ञ थंगा दारलांग ने बीमारी की वजह से पुरस्कार लेने नहीं जा पाने पर निराशा जताई है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शुमार पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के रूप में दिए जाते हैं।

सम्मान पाने वालों में करिया मुंडा और शंकर महादेवन भी
इस वर्ष पद्म पुरस्कार के लिए 112 'प्रेरक' लोगों को चुना गया था। इनके नामों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस पर की गई थी। शेष लोगों को यह सम्मान 16 मार्च को एक अन्य समारोह में दिए जाने की संभावना है। सम्मान पाने वालों में अन्य गणमान्य लोग हैं, शंकर महादेवन नारायण (पद्मश्री), लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा (पद्म भूषण), डॉक्टर संदीप गुलेरिया और इलियास अली (दोनों को पद्मश्री) और पहलवान बजरंग पुनिया (पद्मश्री)।

चार साल में 22 गुना बढ़े नामांकन
इस साल इन पद्म पुरस्कारों के लिए रिकॉर्ड 50 हजार नामांकन मिले थे, जो साल 2014 में मिले 2,200 नामांकनों की तुलना में 22 गुना ज्यादा थे। तकनीक के इस्तेमाल के चलते बड़ी संख्या में लोग नामांकन कर पाए और सरकार का इस बात पर जोर रहा है कि ये सम्मान वैसे लोगों को भी मिलना चाहिए, जो प्रचार से दूर रहकर नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में लगे हैं और उनके प्रयासों से बदलाव आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.