प्रिटी जिंटा ने लिए 14 चश्मदीदों के नाम
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने नेस वाडिया के साथ हुए विवाद में 14 चश्मदीदों के नाम लिए हैं। सूत्रों की मानें तो प्रिटी ने जिन चश्मदीदों के नाम लिए उनमें जानी-मानी हस्तियां हैं। मुंबई पुलिस इन हस्तियों से पूछताछ करेगी। सूत्रों ने बताया कि प्रिटी का विदेशी दोस्त जीन भी इस झगड़े का गवाह है। जीन ने जिंटा और वाडिया के बीच झगड़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने नेस वाडिया के साथ हुए विवाद में 14 चश्मदीदों के नाम लिए हैं। सूत्रों की मानें तो प्रिटी ने जिन चश्मदीदों के नाम लिए उनमें जानी-मानी हस्तियां हैं। मुंबई पुलिस इन हस्तियों से पूछताछ करेगी। सूत्रों ने बताया कि प्रिटी का विदेशी दोस्त जीन भी इस झगड़े का गवाह है। जीन ने जिंटा और वाडिया के बीच झगड़े में बीच-बचाव किया था और नेस को प्रीति पर हमला करने से रोका था। सूत्रों के मुताबिक, विदेशी नागरिक जीन से मुंबई पुलिस ई-मेल के जरिए संपर्क करेगी।
सूत्रों के मुताबिक जीन के अलावा एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के माता-पिता भी प्रीति-वाडिया विवाद के समय मौजूद थे। चूंकि क्रिकेटर के माता-पिता वापस ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं, ऐसे में पुलिस जांच में सहयोग के लिए उन्हें ई-मेल भेजने की तैयारी में है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस छह और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। ये चश्मदीद टीम के सदस्य और वानखेड़े स्टेडियम के स्टाफ हैं।
गौरतलब है कि प्रिटी ने मंगलवार शाम नेस वाडिया के खिलाफ अपना बयान दर्ज करा दिया। प्रिटी का बयान वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज किया गया। अभिनेत्री ने अपने पूर्व पुरुष मित्र नेस वाडिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। प्रिटी ने अपने बयान में कहा है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है। घटना के वक्त स्टेडियम में प्रिटी के दोस्त जीन ने बीच-बचाव किया। प्रिटी-नेस केस में जीन मुख्य चश्मदीद है।
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कारोबारी नेस वाडिया के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ के मामले में अभिनेत्री और उनकी पूर्व प्रेमिका प्रिटी का बयान दर्ज किया था। प्रिटी अपने वकील के साथ शाम करीब 6.40 बजे दक्षिणी मुंबई स्थित वानखड़े स्टेडियम पहुंचीं, जहां पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
प्रिटी ने स्टेडियम परिसर में मौजूद बीसीसीआई दफ्तर में रात 8.20 बजे अपना बयान दर्ज करवाया। बाद में करीब 20 मिनट तक उन्होंने स्टेडियम के भीतर पूरे घटनाक्रम का फिर नाटकीय रूपांतरण करके पुलिस की मदद की।
सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला
इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि वानखेडे़ स्टेडियम के गरवारे पवेलियन के सीसीटीवी फुटेज में कथित घटना का कोई दृश्य दर्ज नहीं किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वानखेड़े स्टेडिमम में 172 रोटेटिंग सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। इनमें से पांच गरवारे पवेलियन में हैं।
इन पांच कैमरों में दर्ज फुटेज में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है, जिनसे जांच में सहयोग मिले। इनमें बहस व धक्का-मुक्की की कोई घटना दर्ज नहीं है। जांच अब मैच का प्रसारण कर रहे सोनी कंपनी के वीडियो कैमरों में दर्ज फुटेज के आधार पर होगी। सोनी ने अभी फुटेज मुहैया नहीं कराए हैं।