विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में ट्रेन के आगे कूदी गर्भवती महिला, दो हिस्सों में बंटा शरीर; सुसाइड नोट में पति और सास पर लगाए आरोप

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:44 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Oct 2026 06:56 AM (GMT+05:30)

अलवर में शुक्रवार देर रात एक गर्भवती महिला ने डबल डेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ...और पढ़ें

राजस्थान में ट्रेन के आगे कूदी गर्भवती महिला, दो हिस्सों में बंटा शरीर

राजस्थान में ट्रेन के आगे कूदी गर्भवती महिला, दो हिस्सों में बंटा शरीर

HighLights

  1. महिला ने सुसाइड नोट में पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

  2.  मृतका की पहचान 28 वर्षीय अंतिमा के रूप में हुए है, वह सात माह की गर्भवती थी

जागरण संवाददाता, जयपुर। अलवर में शुक्रवार देर रात एक गर्भवती महिला ने डबल डेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 28 वर्षीय अंतिमा के रूप में हुए है। अंतिमा सात माह की गर्भवती थी।

आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमे अपने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

पुलिस के अनुसार, अंतिमा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को शव सौंप दिया।

ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई ने अरावली विहार पुलिस थाने में तीनों आरोपितों पर अंतिमा को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि शादी के समय दहेज में 31 लाख रुपये नकद, कार और सोने-चांदी के जेवरात देने के बावजूद अंतिमा को प्रताड़ित किया जा रहा था।