'यह मेरे लिए एक नया विषय', शिक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद बोले प्रल्हाद जोशी
प्रल्हाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा उनके लिए एक नया विषय ...और पढ़ें

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी से संभाला पदभार। (फाइल)
HighLights
प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार।
शिक्षा को बताया अपने लिए एक नया विषय।
मंत्रालय के कामकाज की कर रहे हैं समीक्षा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रल्हाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद संभाल लिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्ति जिम्मेदारी दी गई, जिसके एक दिन बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
पद संभालने के बाद, जोशी ने कहा कि वह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा कर रहे है और विभाग के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को अपने लिए एक नया विषय बताया।
पद संभालने के बाद, पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है और वह मंत्रालय के बार में विस्तार से कुछ भी कहने से पहले उसे समझने के लिए समय लेंगे।
मैंने आज पद ग्रहण किया है- प्रल्हाद जोशी
प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। मैं कल कर्नाटक में था। मैं कल रात को यहां पहुंचा और आज सुबह पद संभालने आया। मैंनें पदभार ग्रहण कर लिया है। मैं यहां की सभी जानकारियों और लिए जाने वाले फैसलों की समीक्षा कर रहा हूं। मैं जानकारी इकठ्ठा कर रहा हूं और पूरे मंत्रालय के कामकाज को समझने की कोशिश कर रहा हूं।
शिक्षा मेरे लिए एक नया विषय है- प्रल्हाद जोशी
आज हमारी लगातार बैठक हुईं। यह मेरे लिए एक नया विषय हैं। मैंने आज पद संभाला है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की है। यह एक बहुत बड़ा विभाग है, इसलिए इसे पूरी तरह समझने के बाद ही मैं आपसे विस्तार से बात करूंगा।
प्रल्हाद जोशी ने पीएम मोदी का जताया आभार
पद संभालने के तुरंत बाद, जोशी ने 'एक्स' पर एक संदेश साझा किया और शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।" उन्होंने आगे कहा कि मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ स्वीकार करता हूं।
