विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के एग्जिट के बाद प्रल्हाद जोशी की एंट्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर संभाला पदभार

Published: Sun, 26 Jul 2026 01:55 PM (IST)

प्रल्हाद जोशी ने नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार (फोटो- शिक्षा मंत्रालय)

प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार (फोटो- शिक्षा मंत्रालय)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में छात्रों की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के ठीक एक दिन बाद रविवार को प्रल्हाद जोशी ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। धारवाड़ से पांच बार के सांसद प्रल्हाद जोशी इससे पहले कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पिछले कुछ वर्षों में, प्रल्हाद जोशी ने कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक और मंत्री पदों का कार्यभार संभाला है। 2019 से 2024 के बीच उन्होंने संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री के रूप में कार्य किया। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद, उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का प्रभार सौंपा गया।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के केंद्रीय मंत्री के रूप में, प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम-कुसुम और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का विस्तार करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों सहित कई प्रमुख सरकारी पहलों की देखरेख की है।

शिक्षा मंत्री के सामने कई चुनौतियां

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही वे अपने मौजूदा मंत्रालयों का काम भी संभालते रहेंगे।

शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रल्हाद जोशी के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी, जिसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और छात्रों का भरोसा मजबूत करना प्रमुख हैं।

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूर किया गया। इसके बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।

यह भी पढ़ें- आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी, 5 बार सांसद बनने के साथ कई मंत्रालयों के लिए कर चुके काम