Move to Jagran APP

Karnataka: सेंट गेरोसा स्कूल मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, छात्रों को जबरदस्ती नारे लगवाने के आरोप में दो BJP विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज

St Gerosa school कर्नाटक में दो भाजपा विधायकों सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी आरोपियों पर मंगलुरु में एक स्कूल के छात्रों को जय श्री राम का नारा लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। भाजपा के दो जो नेता इसमें शामिल हैं उनका नाम वेदव्यास कामथ और वाई भरत शेट्टी है।

By Agency Edited By: Babli Kumari Thu, 15 Feb 2024 01:30 PM (IST)
Karnataka:  सेंट गेरोसा स्कूल मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, छात्रों को जबरदस्ती नारे लगवाने के आरोप में दो BJP विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज
सेंट गेरोसा स्कूल मामले में हुई गिरफ़्तारी (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, मंगलुरु। कर्नाटक में दो भाजपा विधायकों सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी आरोपियों पर मंगलुरु में एक स्कूल के छात्रों को जय श्री राम का नारा लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। भाजपा के दो जो नेता इसमें शामिल हैं उनका नाम वेदव्यास कामथ और वाई भरत शेट्टी है। इनके अलावा, शहर के पार्षद संदीप गरोड़ी, भरत कुमार और बजरंग दल नेता शरण पंपवेल को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने कथित तौर पर लोगों को उकसाने और शहर के सेंट गेरोसा स्कूल के छात्रों को 'जय श्री राम' के नारे लगाने के लिए मजबूर करने के आरोप में दो भाजपा विधायकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मंगलुरु पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई FIR

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि मंगलुरु दक्षिण पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में विधायक वेदव्यास कामथ, वाई भरत शेट्टी, शहर के पार्षद संदीप गरोड़ी, भरत कुमार और बजरंग दल नेता शरण पंपवेल को आरोपी बनाया गया है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ जिले में सांप्रदायिक मुद्दों की संवेदनशीलता को देखते हुए, इस तरह की कार्रवाइयों से कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती थीं। मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143, 153ए, 295ए, 505(2), 506 और 149 के तहत दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मदुरै में भाजपा नेता की हत्या, टोल गेट के पास मिला कटा हुआ शरीर; जांच में जुटी पुलिस