कांठ में जलाभिषेक आज, टकराव की आशंका
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नयागांव अकबरपुर चेंदरी केमंदिर पर 25 जुलाई के जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर संतों व प्रशासन के बीच टकराव तय माना जा रहा है। साध्वी प्राची के सचिव के मुताबिक, संत जलाभिषेक करेंगे पर प्रशासन ने इसे नई परंपरा करार देते हुए संपन्न न होने देने की बात कही है।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नयागांव अकबरपुर चेंदरी केमंदिर पर 25 जुलाई के जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर संतों व प्रशासन के बीच टकराव तय माना जा रहा है। साध्वी प्राची के सचिव के मुताबिक, संत जलाभिषेक करेंगे पर प्रशासन ने इसे नई परंपरा करार देते हुए संपन्न न होने देने की बात कही है। इसके चलते कांठ में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कांठ में लाउडस्पीकर लगवाने के लिए चार जुलाई को महापंचायत नहीं होने देने पर साध्वी प्राची ने 25 जुलाई को वहीं के मंदिर में जलाभिषेक करने की घोषणा की थी। इसके बाद साध्वी मौन व्रत पर बैठ गई। उनके सचिव सुनील मिश्रा ने दावा किया कि जलाभिषेक होकर रहेगा। उन्होंने इसे तय कार्यक्रम बताते हुए कहा कि साध्वी हरिद्वार से सुबह छह बजे निकलेंगी।
धामपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे नयागांव अकबरपुर पहुंचेंगी। वहां जलाभिषेक होगा। इधर, एडीएम प्रशासन महेंद्र वर्मा का कहना है कि जलाभिषेक का कोई कार्यक्रम नहीं है। कोई नई परंपरा नहीं होने दी जाएगी।
पढ़ें: कांठ पर गरमाई राजनीति
पढ़ें: कांठ प्रकरण में रेल बाधित करने वालों को देना होगा हर्जाना