पुलिस ने नाकाम किया फेसबुक पर लाइव आत्महत्या का प्रयास
इस तरह के मामलों से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा मौके पर पहुंची पुलिस टीम का हिस्सा थीं।
मुंबई, प्रेट्र। मुंबई पुलिस की सक्रियता से फेसबुक पर लाइव आत्महत्या करने का प्रयास विफल हो गया। 32 वर्षीय महिला अधिवक्ता ने फेसबुक पर लाइव वीडियो दिखाते हुए आत्महत्या की योजना बनाई थी, जिसे समय रहते रोक लिया गया।
पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता प्रियंका जेठालाल मारू सेवरी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर पहुंचकर वीडियो बना रही थी। वह यहां से कूदने वाली थी। तभी बिल्डिंग के नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर महिला की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे ऐसा करने से रोका।
यह भी पढ़ें: नेताओं को ब्लैकमेल करनेवाली महिला के 'हनी ट्रैप' का ये था पहला शिकार
इस तरह के मामलों से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा मौके पर पहुंची पुलिस टीम का हिस्सा थीं। फिलहाल पुलिस ने प्रियंका को मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पिछले महीने 23 वर्षीय कॉलेज छात्र ने बांद्रा में एक होटल की 19वीं मंजिल की खिड़की से कूदकर जान दे दी थी। आत्महत्या के समय वह फेसबुक पर लाइव वीडियो दिखा रहा था।
यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा के नाम पर बने 'निर्भया फंड' की आधी राशि भी नहीं हुई खर्च