विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम सूर्यघर योजना के तहत 50 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगे, 9 महीने में 3 गुना बढ़ी रफ्तार

Published: Tue, 04 Aug 2026 07:28 PM (IST)

पीएम सूर्यघर योजना के तहत देशभर में 50.06 लाख से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, जो ...और पढ़ें

50 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगे।

50 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगे।

HighLights

  1. 50.06 लाख से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगे।

  2. योजना की रफ्तार पिछले 9 महीनों में 3.2 गुना बढ़ी।

  3. 19 लाख घरों का बिजली बिल शून्य, अतिरिक्त आय भी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम सूर्यघर योजना के तहत देशभर में 50.06 लाख से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लग चुके हैं। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि योजना शुरू होने के दो साल से कुछ ज्यादा समय में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली गई है।

यह पिछले 10 सालों में हुए 7.94 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन की तुलना में तेजी से हुई प्रगति को दिखाता है। इस योजना पर 75,021 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत सरकार की प्रमुख रूफटॉप सोलर योजना है। इस्टॉलेशन की रफ्तार पिछले नौ महीनों में 3.2 गुना बढ़ गई है। अक्टूबर 2025 में यह संख्या 5,038 इंस्टॉलेशन प्रति दिन थी, जो जुलाई 2026 में बढ़कर लगभग 16,328 प्रति दिन हो गई।

अकेले जुलाई, 2026 में 5.06 लाख घरों में इंस्टॉलेशन हुए, जो योजना शुरू होने के बाद से किसी भी महीने में हुई सबसे ज़्यादा संख्या है। इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए डीबीटी के जरिये लाभार्थियों को सीधे 28,024 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। नतीजतन, अब लगभग 19 लाख घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है।

वित्त वर्ष 2024-25 में 12 लाख से ज्यादा घरों ने अतिरिक्त बिजली बेचकर कुल 421 करोड़ रुपये कमाए हैं। ग्रिड को बिजली बेचकर हर घर को इससे सालाना लगभग 3,500 रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)