विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी देश की सरकार, पढ़ें प्रधानमंत्री के नए दफ्तर की खास बातें

Published: Fri, 13 Feb 2026 09:49 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13 फरवरी को 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो गए हैं। दारा शिकोह रोड पर स्थित यह ...और पढ़ें

आज 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय का पता आज शुक्रवार, 13 फरवरी से बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए कार्यालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गए हैं। यह परिसर दारा शिकोह रोड पर बनाया गया है, जो कि 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को इस प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन' का उद्घाटन किया है

प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही इस परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी है, जिससे यहां प्रधानमंत्री के लिए केबिनेट मीटिंग लेना भी आसान हो जाएगा। यह सभी भवन पहले अलग-अलग जगह बने हुए थे।

Seva Teerth (1)

'सेवा तीर्थ' बनाने का खर्च?

प्रधानमंत्री कार्यालय को सेवा तीर्थ में शिफ्ट करने का उद्देश्य पीएम के मूवमेंट को आसान बनाना है। इससे आम लोगों को भी ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी। यह परिसर विजय चौक के पास बनाया गया है।

नए प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन मुख्य इमारतें हैं। इस सेवा तीर्थ को बनाने में 1,189 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

  • सेवा तीर्थ 1, जो कि प्रधानमंत्री का ऑफिस है।
  • सेवा तीर्थ 2, कैबिनेट सचिवालय
  • सेवा तीर्थ 3, यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के कार्यालय हैं।

सेवा तीर्थ की खासियत

सेवा तीर्थ पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यहां हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा है। पेपरलेस वर्क कल्चर के लिए डिजिटल आर्काइव्स हैं और तकनीकी सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाए गए हैं।

सेवा तीर्थ में स्मार्ट एक्‍सेस कंट्रोल सिस्‍टम, मॉनिटरिंग नेटवर्क और एडवांस्‍ड एनर्जी रिस्‍पॉन्‍स इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर दिया गया है, जिससे प्रधानमंत्री से मिलना लोगों के लिए आसान बनाया जा सके। इससे अधिकारियों और आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित होगा।

Seva Teerth (2)

80 सालों से सत्ता का केंद्र

साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आज कैबिनेट की आखिरी और ऐतिहासिक बैठक होगी। यह परिसर 80 सालों से सत्ता का केंद्र रहा है। इस आखिरी बैठक के बाद PMO नए परिसर सेवा तीर्थ में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

साउथ ब्लॉक के प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की पहली बैठक 15 अगस्त, साल 1947 में हुई थी, तब इस बैठक की अध्यक्षता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को इस भवन में आखिरी कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ये भवन 80 सालों से देश के गौरव का प्रतीक बना है।

PM Office

यह भी पढ़ें- 'FIR करो या सदस्यता लो, मैं नहीं डरूंगा', ट्रेड डील पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना