PM Modi School Teacher: पीएम मोदी के स्कूल टीचर रासबिहारी मनियार का निधन, ट्वीट कर जताया दुख
Rasbihari Maniyar Dies पीएम नरेंद्र मोदी के स्कूल शिक्षक रासबिहारी मनियार का निधन हो गया है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मोदी ने अपने शिक्षक के निधन पर गहरो शोक भी जताया है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पीएम मोदी के स्कूल टीचर रासबिहारी मनियार का निधन हो गया है। पीएम मोदी ने अपने शिक्षक के निधन की जानकारी साझा की है। शिक्षक के निधन पर पीएम काफी दुखी भी हैं। उन्होंने ट्वीट कर एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
मोदी ने कहा, 'अपने स्कूल शिक्षक रासबिहारी मनियार के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ है। मेरे जीवन में उनका अमूल्य योगदान है। मैं जीवन के इस पड़ाव तक उनके साथ जुड़ा रहा रहा हूं और एक छात्र के रूप में मुझे जीवन भर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का संतोष है।'
દિવંગત આત્માની શાંતિ માટે પ્રાર્થના….
ૐ શાંતિ: || pic.twitter.com/Fazj1uMEin
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2022
पीएम मोदी ने पोस्ट किया वीडियो
मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में पीएम किसी कार्यक्रम में रासबिहारी मनियार को माला और शॉल पहनाकर उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।
મારી શાળાના શિક્ષક રાસબિહારી મણિયારના અવસાનના સમાચાર સાંભળી ખૂબ જ વ્યથિત છું.
મારા ઘડતરમાં તેમનો અમૂલ્ય ફાળો છે. હું જીવનના આ પડાવ સુધી તેમની સાથે જોડાયેલો રહ્યો અને એક વિદ્યાર્થી હોવાના નાતે મને સંતોષ છે કે જીવનભર મને તેમનું માર્ગદર્શન મળતું રહ્યું. pic.twitter.com/QmlJE9o07E
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2022
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...