विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा, पीएम मोदी बोले- मोबिलिटी सेक्टर निभाएगा अहम भूमिका

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 02 Feb 2024 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2024 06:18 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने 2047 ...और पढ़ें

देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी (फोटो, एक्स)
देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. देश के लोगों की क्षमता को देखते हुए कहे थे शब्द- पीएम
  2. देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए बाध्य

एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की अपनी पुरानी बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज का भारत 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोबिलिटी सेक्टर अहम भूमिका निभाने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, "मैंने लाल किला की प्राचीर से कहा था कि यही समय, सही समय है। ये शब्द मैंने देश के लोगों की क्षमता को देखते हुए कहे थे। आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।"

10 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है और इसमें निश्चित तौर पर मोबिलिटी सेक्टर के लिए विशेष जगह है। कल जो बजट पेश हुआ है आप उसमें भी इसका विजन देख पाते होंगे।"

मिडिल क्लास की इनकम भी बढ़ रही- मोदी

उन्होंने कहा, "आज भारत में बड़ी संख्या में नियो मिडिल क्साल बना है। जिसकी अपनी आशा है, अपनी आकांक्षाएं हैं। दूसरी ओर, आज भारत में मिडिल क्लास का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। मिडिल क्लास की इनकम भी बढ़ रही है।"

2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

पीएम ने आगे कहा कि साल 2014 के पहले पिछले दस सालों में भारत में 12 करोड़ के आसपास गाड़ियों की बिक्री हुई थी, जबकि 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है। हम समुद्र और पहाड़ों को चुनौती देते हुए एक के बाद एक इंजीनियरिंग मार्वेल तैयार कर रहे हैं। वो भी रिकॉर्ड समय में।

पीएम ने कार्यक्रम में कहा कि अटल टनल से लेकर अटल सेतु तक भारत का ढांचागत विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है।

ये भी पढ़ें: एक देश एक चुनाव की रिपोर्ट सौंपने के लिए क्या कोई विशेष समय सीमा है? कानून मंत्री ने दिया ये जवाब