तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश ने भारत समेत 13 देशों को दिया न्योता, पढ़ें कौन-कौन होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उसी दिन फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ महत्वपूर्ण बैठक के कारण पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना कम है। भारत संभवतः उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री जैसे वरिष्ठ प्रतिनिधि को ढाका भेजेगा, क्योंकि वह बांग्लादेश के साथ संबंधों में जल्दबाजी नहीं चाहता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।
मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि पीएम मोदी की ढाका जाने की उम्मीद न के बराबर है। इसके पीछे वजह देते हुए कहा गया कि 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात होनी है। मैक्रों अगले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। इस समिट को अब तक का सबसे बड़ा एडिशन बताया जा रहा है।
फिर कौन जाएगा बांग्लादेश?
रिपोर्ट में बताया गया कि भारत तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में एक वरिष्ठ प्रतिनिधि भेज सकता है। शायद उप राष्ट्रपति या विदेश मंत्री। साथ ही भारत यह भी नहीं चाहता कि वह बांग्लादेश के साथ नए रिश्ते बनाने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ा जाए।
किन नेताओं को भेजा गया निमंत्रण?
बांग्लादेश साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (SAARC) के ज्यादातर सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ चीन, मलेशिया, सऊदी अरब और तुर्की जैसे दूसरे दोस्त देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार के प्रमुखों को भी न्योता देने की योजना बना रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।