विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत की स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व युवाओं के हाथ में...', पीएम मोदी बोले- 2047 के रोडमैप पर काम कर रहा देश

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 20 Mar 2024 11:53 AM (IST)

PM Modi inaugurates Startup Mahakumbh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का उद्घाटन किया। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का उद्घाटन किया (फोटो एएनआई)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का उद्घाटन किया (फोटो एएनआई)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का उद्घाटन किया
  2. भारत की युवा शक्ति का सामर्थ्य देख रही पूरी दुनिया- पीएम मोदी
  3. पीएम मोदी बोले- भारत ने सही समय पर सही निर्णय लिए

एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi inaugurates Startup Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को भी संबोधित किय। पीएम मोदी ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है, ऐसे समय में स्टार्ट अप महाकुंभ का कई महत्व है।

स्टार्टअप महाकुंभ को पीएम मोदी ने किया संबोधित

पीएम मोदी ने स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दशकों में भारत ने IT और सॉफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं।

'राजनीति में तो बार-बार होता है लॉन्च'

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप लॉन्च तो बहुत लोग करते हैं, राजनीति में तो ये बहुत ज्यादा होता है और बार बार लॉन्च करना पड़ता है। आप में और उनमें फर्क ये है कि आप लोग प्रयोगशील होते हैं, एक अगर लॉन्च नहीं हुआ तो तुरंत दूसरे पर चले जाते हैं।

'भारत ने सही समय पर लिए सही निर्णय'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत आज अगर ग्लोबल स्टार्ट-अप स्पेस के लिए नई उम्मीद, नई ताकत बनकर उभरा है, तो इसके पीछे एक सोचा समझा विजन रहा है। भारत ने सही समय पर सही निर्णय लिए हैं। सही समय पर स्टार्ट-अप को लेकर काम शुरू किया।

पीएम ने कहा- 'भारत की स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व आज देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि आज एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल, मेडिसिन, ट्रांसपोर्ट, स्पेस और यहां तक कि योग और आयुर्वेद के स्टार्टअप भी शुरू हो चुके हैं।'

'पूरी दुनिया देख रही भारत की युवा शक्ति का सामर्थ्य'

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के 50 से अधिक सेक्टर्स में भारत के स्टार्टअप्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे स्टार्टअप अंतरिक्ष शटल लॉन्च करने लगे हैं। भारत की युवा शक्ति का सामर्थ्य आज पूरी दुनिया देख रही है। इस सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए देश ने स्टार्टअप इकोसिस्टम निर्माण की तरफ अनेक कदम उठाए हैं।

मैं AI की लेता हूं मदद- पीएम मोदी

स्टार्टअप महाकुंभ में पीएम मोदी ने कहा- 'अब हम AI तकनीक से जुड़े एक नए युग में हैं। मैं AI की काफी मदद लेता हूं, जब चुनावी अभियान में भाषा की बाधा आती है तो मैं AI का सहारा लेकर हर भाषा में लोगों तक अपनी बात पहुंचाता हूं।'

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के लोगों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कह दिया? विवाद बढ़ने के बाद मांगी माफी

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election के लिए DMK ने किया अपने उम्मीदवारों का एलान, घोषणापत्र भी हुआ जारी; देखें लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।