विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया शैक्षिक परिसर का उद्घाटन, कहा- शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले समाज ही होंगे सफल

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 10 Oct 2022 10:30 PM (IST)

PM Modi ने कहा ‘‘मुझे खुशी है कि अधिक संख्या में युवा चिकित्सा इंजीनियरिंग और ऐसे अन्य विषयों पर ध्यान ...और पढ़ें

PM Modi ने अहमदाबाद के पास एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन किया।
PM Modi ने अहमदाबाद के पास एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन किया।

अहमदाबाद, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के पास एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन किया और कहा कि वे समाज ही सफल होंगे, जो शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। यह शैक्षिक परिसर जरूरतमंद छात्रों को समग्र विकास के लिए सुविधाएं मुहैया कराएगा। छरोडी के पास मोदी शैक्षणिक संकुल की स्थापना मोढ वणिक मोदी समाज द्वारा की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं जोर देना चाहता हूं कि शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले समाज ही सफल होंगे।

पीएम मोदी ने युवाओं को कौशल सीखने के लिए किया प्रेरित 

युवाओं के लिए शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करना सफलता के मुख्य तरीकों में एक है।’’ उन्होंने कहा, "हालांकि हमारे (जाति) लोगों को देर हो चुकी है, लेकिन हम सही रास्ते पर हैं।" बता दें मोदी रविवार से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि अधिक संख्या में युवा चिकित्सा, इंजीनियरिंग और ऐसे अन्य विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। साथ ही, मैं कौशल विकास के महत्व पर भी जोर देना चाहता हूं। भविष्य में, अगर किसी छात्र के पास कोई डिग्री नहीं है, लेकिन कुछ कौशल ​​है तो वह पर्याप्त होगा।

अगर कोई बच्चा पढ़ना नहीं चाहता तो हमें उसे कुछ कौशल सीखाना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐसी जाति के लिए अच्छी उपलब्धि है, जिसकी संख्या कम है और जिसके सदस्य ज्यादातर मध्यम वर्ग के हैं।

पीएम मोदी ने कहा, मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं

मोदी ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनकी जाति के सदस्य किसी भी प्रकार के कार्य के लिए उनके पास नहीं आए, जबकि उनके बीच का व्यक्ति गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा और दूसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, "और, मेरा परिवार भी मुझसे दूर रहा है। इसलिए मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं और अपने समाज को धन्यवाद देना चाहता हूं।" उस समय, प्रधानमंत्री के बड़े भाई सोमाभाई मोदी मंच पर मौजूद थे और वह अपनी जाति के नेताओं में से एक हैं।

Video: Mulayam Singh Yadav को याद कर 5 मिनट तक बोले PM Modi। Gujarat, Bharuch

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महेसाना जिले के मोढेरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि गुजरात की जनता उनकी जाति और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना उन्हें पिछले दो दशक से आशीर्वाद देती आ रही है और उन पर भरोसा जताया है। 

ये भी पढ़ें: Mulayam Singh Yadav: पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के उस बयान को किया याद जिससे तिलमिला गया था विपक्ष

पीएम मोदी ने 'तेमसुला आओ' के निधन पर जताया दुख, नगा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के उनके प्रयास को सराहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।