पीएम मोदी ने भारत मंडपम में रखा शाही भोज, गाला डिनर के लिए पहुंचे ब्रिक्स देशों के नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन वैश्विक नेताओं के लिए भारत मंडपम में रात्रि भोज का आयोजन किया।

HighLights
पीएम मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के लिए रात्रिभोज आयोजित किया।
भारत मंडपम में हुआ यह भव्य गाला डिनर।
पुतिन समेत वैश्विक नेता डिनर में शामिल हुए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के लिए शानदार रात्रि भोज का आयोजन किया है। ये गाला डिनर भारत मंडपम में रखा गया है।
पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत सभी वैश्विक नेता शाही डिनर के लिए पहुंचे हैं। भारत मंडपम में पीएम मोदी ने शाही भोज का आयोजन किया है।
पीएम मोदी ने किया रात्रि भोज का आयोजन
भारत मंडपम में पीएम मोदी के साथ आते हुए व्लादिमीर पुतिन के साथ कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव को भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' पर सहमत हुए ब्रिक्स देश, भारत के रुख का किया समर्थन
