Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- देश में हो राष्ट्रीय सरकार

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Fri, 06 Jan 2017 06:59 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी को जाना होगा

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। नोटबंदी के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी को जाना होगा। उनकी जगह एक राष्ट्रीय सरकार बननी चाहिए, जिसका हिस्सा मोदी नहीं हों। भाजपा लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह या अरुण जेटली को पीएम बना दे तो यह मंजूर है। वर्तमान परिस्थिति में राष्ट्रीय सरकार या राष्ट्रपति शासन ही बेहतर विकल्प है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता का इशारा भाजपा में कथित नाराज खेमे की तरफ था, जिसका वह समर्थन करती दिखीं। कोलकाता के टाउनहाल में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता ने कहा कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत देश में राष्ट्रीय सरकार गठित हो या फिर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

    पढ़ें- NIA ने पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

    उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी गुहार लगाएंगी। मीडिया के माध्यम से ममता ने राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि देश और राज्यों को एक थोपी केंद्र सरकार से बचाएं। हमें लगता है कि मौजूदा परिस्थितियों में देश को राष्ट्रपति ही बचा सकते हैं। पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए ममता ने कहा कि इस वक्त केंद्र में जो नेता हैं वह बहुत ही अयोग्य हैं। वह कालीदास हैं जिसने उसी पेड़ की शाखाओं को काटा जिस पर वह बैठा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 1.7 करोड़ लोग नोटबंदी से प्रभावित हुए हैं। वहीं 81.5 लाख लोग बेरोजगार हो गए। नोटबंदी से पूरे देश की अर्थव्यस्था चरमरा गई है।

    पढ़ें- केंद्र का शासन पिछले 10 हजार साल में सबसे खराब : शिवसेना