Move to Jagran APP

भाजपा का 35वां स्थापना दिवस आज, पीएम ने कार्यकर्ताओं की दी बधाई

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का सोमवार को 35वां स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन होगा। देशभर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अपने स्थापना दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी है।

By manoj yadavEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2015 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2015 09:41 AM (IST)
भाजपा का 35वां स्थापना दिवस आज, पीएम ने कार्यकर्ताओं की दी बधाई

नई दिल्ली। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का सोमवार को 35वां स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन होगा। देशभर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अपने स्थापना दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा भाजपा ने अपने उन निस्वार्थी कार्यकर्ताओं की वजह से जबरदस्त तरक्की की है, जिन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया है. आइए हम आपको बताते हैं भाजपा की 5 खास बातें...

On the BJP's 'Sthapana Diwas' my greetings to all the BJP Karyakartas and well-wishers.


-Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2015

-6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। 1984 में ये पार्टी पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरी और उसे सिर्फ 2 ही सीटें मिलीं। लेकिन हाल में यह 8.80 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 8.60 करोड़ सदस्यों वाली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नाम था।

-1991 से अब तक जब भी पार्टी सत्ता से बाहर रही, लोकसभा में विपक्ष का नेता भाजपा का ही रहा।

BJP will leave no stone unturned to fulfil people's aspirations & create an India that is strong, developed & inclusive.

-Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2015

- अब तक 9 नेता भाजपा के अध्यक्ष बन चुके हैं, लेकिन लालकृष्ण आडवाणी अकेले ऐसे नेता हैं, जो तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। सबसे ज्यादा दस साल पार्टी की कमान संभालने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हैं।

-1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की सीटों में एक सीट का भी बदलाव नहीं हुआ था। दोनों चुनावों में पार्टी को 182-182 सीटें मिली थीं। हालांकि 1999 के चुनावों में पार्टी का वोट प्रतिशत जरूर गिरा था।

- भाजपा फिलहाल 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में खुद या सहयोगी दलों के साथ सत्ता में है। इनमें से आठ राज्यों में तो मुख्यमंत्री भाजपा के हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

पढ़ेंः भूमि अधिग्रहण पर भाजपा कार्यकारिणी का संदेश, 'पीछे नहीं हटेंगे कदम'

पढ़ेंःमोदी का कांग्रेस पर वार, कहा- अमीरों के लिए बेच दिया देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.