विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, माओवाद से निपटने में भूमिका की सराहना की

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:25 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को 62वें जन्मदिन की बधाई दी और आंतरिक सुरक्षा व माओवाद से निपटने में उनके योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने अमित शाह को 62वें जन्मदिन की बधाई दी।

  2. आंतरिक सुरक्षा और माओवाद से निपटने में भूमिका की सराहना।

  3. अमित शाह ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में उनके योगदान की सराहना की। शाह गुरुवार को 62 वर्ष के हो गए।

मोदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि शाह की प्रशासनिक समझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवाद के खतरे को समाप्त करने और नशामुक्त समाज के सरकार के संकल्प को आगे बढ़ाने में शाह की उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं।

उन्होंने शाह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह जनता की सेवा करते रहें। प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए शाह ने कहा कि उनके प्रशंसात्मक शब्द राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प को और मजबूत करते हैं।

शाह ने कहा कि सरकार देश को गौरव, समृद्धि और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- 'यूक्रेन में शांति के लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे', प्रधानमंत्री मोदी ने पोलैंड के पीएम को दिलाया भरोसा