Move to Jagran APP

9 साल में 11 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं PM मोदी, US Congress में भाषण देकर बनाएंगे रिकॉर्ड

PM Modi US visit पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर रवाना हो चुके हैं। इस यात्रा के दौरान वो दूसरी बार अमेरिकी संसद (कांग्रेस) को संबोधित करेंगे। आइए जानते हैं विदेश संसद को संबोधित करने वाले भारतीय राष्ट्रप्रमुखों की पूरी लिस्ट।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarPublished: Tue, 20 Jun 2023 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2023 05:09 PM (IST)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, पीयूष कुमार। PM MODI US VISIT। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (20-06-23) को अपने चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, यह उनकी आठवीं अमेरिकी यात्रा है।

loksabha election banner

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के आमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा की खास बात ये है कि दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

वहीं, साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी 9 वर्षों में 11 विदेशी संसद को संबोधित कर चुके हैं। आइए, जानते हैं कि कब-कब पीएम मोदी ने विदेशी संसद को संबोधित किया है।

विदेशी संसद में पीएम मोदी

नौ वर्षों में 11 देशों की संसद को किया संबोधित

वर्ष 2014

  • भूटान की संसद को किया संबोधित
  •  नेपाल की संसद को किया संबोधित
  • ऑस्ट्रेलिया की संसद को किया संबोधित
  • फिजी की संसद को किया संबोधित

वर्ष 2015 

  • श्रीलंका की संसद को किया संबोधित
  • मंगोलिया की संसद को किया संबोधित
  • ब्रिटेन की संसद को किया संबोधित
  • अफगानिस्तान की संसद को किया संबोधित

वर्ष 2016

  • अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के ज्वाइंट सेशन को किया संबोधित

वर्ष 2018

  • मोदी ने युगांडा की संसद को किया संबोधित

वर्ष 2019

  • मालद्वीप की संसद को किया संबोधित

वर्ष 2023

  • 22 जून को दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

विदेशी संसद को संबोधित करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री 

विदेशी संसद को संबोधित करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री की फेहरिस्त काफी लंबी है। दिलचस्प बात है कि इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी, बाकी प्रधानमंत्रियों से काफी आगे हैं। 22 जून 2023 को पीएम मोदी 12वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करने वाले हैं।

इसके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम आता है, जिन्होंने दस वर्षों में सात बार विदेशी संसद को संबोधित किया। वहीं, तीसरे स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हैं, जिन्होंने चार बार विदेशी संसद को संबोधित किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राजीव गांधी ने दो-दो बार विदेशी संसद को संबोधित किया। पूर्व पीएम मोरारजी देसाई और वीपी सिंह ने एक-एक बार विदेशी संसद को संबोधित किया।

दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को संबोधित करने वाले पीएम मोदी छठे प्रधानमंत्री हैं। सबसे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने साल 1949 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। साल 1985 में राजीव गांधी को अमेरिकी संसद से संबोधित किया। साल 1994 में पीवी नरसिम्हा राव ने कांग्रेस संसद को संबोधित किया।

इसके बाद साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। मनमोहन सिंह ने साल 2005 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया। इसके बाद साल 2016 में पीएम मोदी ने पहली बार अमेरिकी संसद को संबोधित किया। अब 22 जून को वो दूसरी बार ये कारनामा करने वाले हैं।

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की पूरी शेड्यूल

21 जून

वह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे।

22 जून

पीएम मोदी वह व्हाइट हाउस जाएंगे। वहां पर द्विपक्षीय बैठकें और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। इसके बाद वो अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

इस यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी जॉन एफ कैनेडी सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, वो एलन मस्क समेत कई विभिन्न अमेरिकी सीईओ से मुलाकात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.