विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा आज, 13000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:39 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 06:55 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई का दौरा करेंगे (फोटो- एएनआई)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई का दौरा करेंगे (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. पीएम मोदी चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी सेक्शन का उद्घाटन करें

  2. पीएम मोदी आईआईटी मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का उद्घाटन करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी सेक्शन का उद्घाटन करेंगे, जिस पर करीब 4,900 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वे पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे और वापस आएंगे। इसके अलावा वे जलकंडेश्वरर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

प्रधानमंत्री जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्याालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।

एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “कल 11 अक्टूबर को चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का या तो उद्घाटन होगा या शिलान्यास किया जाएगा।”

अन्य प्रमुख परियोजनाएं

  • कोयंबटूर और आसपास के क्षेत्रों में नए फ्लाईओवर।
  • तमिलनाडु में पोर्ट से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार।
  • आईआईटी मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का उद्घाटन।
  • करीब 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास, जिनमें 36 किमी लंबा चार लेन वाला वडुगपट्टी-तेरकुवेंगनलूर सेक्शन (एनएच-744) और 30 किमी का मदुरै रिंग रोड सेक्शन शामिल हैं।
  • थिरुवरूर बाईपास का शिलान्यास।
  • 750 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन।