चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने का समापन समारोह है, जिसमें भारत और विदेश से हजारों प्रतिभागी शामिल होंगे।
-1792691213577_m.webp)
PM मोदी चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
HighLights
PM मोदी चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
तीन दिवसीय सम्मेलन में नौ हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे
चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने का समापन समारोह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में भारत और विदेश से नौ हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोहों का इस सम्मेलन के साथ समापन होगा।
स्वामी चिन्मयानंद ने 1951 में चिन्मय मिशन की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य वेदांत और भगवद्गीता के ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाना है। मिशन ने आध्यात्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, युवाओं के सशक्तीकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्रों में काम किया है।
चिन्मय अमृत महोत्सव की शुरुआत पिछले वर्ष तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम में प्रधानमंत्री द्वारा भगवद्गीता के तमिल अनुवाद के विमोचन के साथ हुई थी। इसका संगीत इलैयाराजा ने तैयार किया था।
समारोह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विभिन्न स्थानों पर सामूहिक हवन, त्रिपुरा में मां सौंदर्य चिन्मयी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और आनलाइन गीता पाठ शामिल हैं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)