विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Atal Bridge: पीएम मोदी अहमदाबाद में आज आइकॉनिक रिवरफ्रंट एफओबी 'अटल ब्रिज' का करेंगे उद्घाटन

By Amit SinghEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2022 05:17 AM (IST)

अहमदाबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन द्वारा निर्मित इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दिया गया है। आकषर्षक डिजाइन ...और पढ़ें

गुजरात के अहमदाबाद में पीएम करेंगे अटल ब्रिज का उद्घाटन
गुजरात के अहमदाबाद में पीएम करेंगे अटल ब्रिज का उद्घाटन

अहमदाबाद, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद शहर में पैदल यात्रियों के लिए साबरमती नदी पर निर्मित 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार और रविवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। राज्य सरकार ने कहा है, 'पहले दिन पीएम मोदी खादी उत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम साबरमती नदी के किनारे शाम को आयोजित किया जाएगा। इसी जगह प्रधानमंत्री पैदल पुल का उद्घाटन करेंगे।

अहमदाबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन द्वारा निर्मित इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दिया गया है। आकषर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला यह पुल करीब 300 मीटर लंबा और बीच में 14 मीटर चौड़ा है। इस पुल से पैदल यात्रियों के अलावा साइकिल सवार भी गुजर सकेंगे। इस पुल के मध्य से लोग नदी के दोनों किनारों का अवलोकन कर सकेंगे। पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग निचले और ऊपरी दोनों रास्तों से रिवरफ्रंट तक पहुंच सकते हैं। पुल के निर्माण में 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का इस्तेमाल कर बनाया गया है, जबकि छत रंगीन कपड़े से बनी है और रेलिंग कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है।

पीएम के कार्यक्रम स्थल के पास सांप्रदायिक तनाव

गुजरात के भुज शहर के पास माधापुर गांव में शुक्रवार शाम को सांप्रदायिक तनाव के बाद पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को तैनात की गई है। माधापुर गांव भूकंप पीडि़तों की याद में बनाए गए स्मारक 'स्मृति वन' से सिर्फ चार किलोमीटर दूर है और इसका उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक समुदाय के एक समूह ने दूसरे समुदाय की दुकानों और एक धर्म स्थल पर हमला किया और तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि भुज के बाहरी इलाके माधापार के रबारी समुदाय के लोग परेश रबारी नाम के एक युवक की हत्या से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि रबारी की शुक्रवार सुबह एक सुलेमान सना ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों ने कहा कि युवक के अंतिम संस्कार से लौटते समय गुस्साई भीड़ ने दुकानों और पूजा स्थल में तोड़फोड़ की हालांकि स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।