विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Kashi: 12 राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक खत्म, जानें ताजा अपडेट

By Neel RajputEdited By:
Published: Tue, 14 Dec 2021 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 03:06 PM (IST)

पीएम मोदी के बनारस दौरे का आज दूसरा दिन है। दौरे के पहले दिन उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य ...और पढ़ें

पीएम मोदी के बनारस दौरे का आज दूसरा दिन है
पीएम मोदी के बनारस दौरे का आज दूसरा दिन है

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित 12 प्रातों के मुख्यमंत्रियों और सात उपमुख्यंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजदू थे। इस बैठक के बाद पीएम मोदी यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ मंदिर जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी के बनारस दौरे का आज दूसरा दिन है।

बैठक में सभी राज्‍यों की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि केंद्र की योजनाओं की जमीनी हकीकत क्‍या है और इनका काम कहां तक पहुंचा है। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बैठक काफी खास थी। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि संगठन से मिलकर काम करेंगे तभी जीत होगी। बता दें कि सोमवार रात में भी इसी तरह की बैठक हुई थी। गंगा आरती के बाद ये बैठक क्रूज पर हुई थी।

प्रधानमंत्री बनारस के रेल इंजन कारखाना अतिथिगृह सभागार में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक की। इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक पिछले साल होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकी थी।

गौरतलब है कि दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री

भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और तीन राज्यों के डिप्टी सीएम बुधवार को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम से प्रार्थना करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अयोध्या में रात भर रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे। वीआईपी के ठहरने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक 12 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के आगमन का प्रोटोकाल प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे और राम लला की पूजा भी करेंगे। गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।