यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज से तीन दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 14500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे और शिलान्यास
प्रधानमंत्री कार्यालय के ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसियां: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से शुरू हो रहा है। वो 9 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जिसके बाद वो मध्यप्रदेश के दौरे पर जाएंगे। गुजरात दौरे के दौरान पीएम 14,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
सूर्य मंदिर में दर्शनों का लाभ लेंगे पीएम
प्रधानमंत्री कार्यालय के ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद वो शाम करीब 6:45 पर मोधेश्वरी माता मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और शाम 7:30 पर सूर्य मंदिर में दर्शनों का लाभ लेंगे।
#WATCH | Glimpses from the spectacular light and sound show at Sun Temple in Modhera, Gujarat which will begin with Prime Minister Narendra Modi's visit on 9th October. pic.twitter.com/gg08trCUmT
— ANI (@ANI) October 8, 2022
जामनगर में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
दौरे के दूसरे दिन 10 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी भरूच के आमोद में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 3:15 पर प्रधानमंत्री अहमदाबाद में मोदी शैक्षणिक संकुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री जामनगर में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
तीसरे दिन उज्जैन के लिए रवाना होंगे पीएम
पीएम मोदी के गुजरात दौरे के तीसरे दिन 11 अक्टूबर को वो दोपहर 2:15 पर प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सिविल अस्पताल असरवा में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गुजरात दौरे का पीएम का यह आखिरी कार्यक्रम होगा, जिसके बाद वो मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

मोढेरा बनेगा देश का पहला सोलर विलेज
मेहसाणा में पीएम मोदी आज एक सार्वजनिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जहां वो मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोढेरा गांव को भारत का पहला चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से चलने वाला ग्राम घोषित करेंगे। पूरे गांव की बिजली का सौर ऊर्जा से संचालन अपने तरह की पहली योजना है।