16 नवंबर को मनीला जाएंगे PM मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी हो सकती मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे। इस ...और पढ़ें
-1794494239190_m.webp)
मनीला की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी (फाइल फोटो- PTI)
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को मनीला यात्रा पर जाएंगे।
आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा।
ट्रंप से मुलाकात और क्वाड बैठक की संभावना है।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 17 नवंबर तक फिलीपींस की राजधानी मनीला की यात्रा पर जाएंगे। वे 23वें आसियान-भारत सम्मेलन और आसियान की अगुवाई में 21वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे। मोदी की इस यात्रा की जानकारी बुधवार को विदेश मंत्रालय ने दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पहले ही इस सम्मेलन में आने की घोषणा कर चुके हैं, ऐसे में इस बात की संभावना है कि उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हो। साथ ही जापान व आस्ट्रेलिया के पीएम भी वहां रहेंगे, ऐसे में 17 नवंबर, 2026 को क्वाड शिखर बैठक की पूरी संभावना भी है। हालांकि अभी तक किसी देश ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
भारत के सचिव (पूर्व) सुरेन्द्र टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित डिनर से शुरू होगा। इसके अगले दिन वे आसियान भारत सम्मेलन और ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इन बैठकों के बीच अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी निर्धारित हैं, हालांकि इनका पूरा शेड्यूल अभी अंतिम रूप नहीं ले पाया है। उन्होने बताया कि आसियान के साथ भारत का जुड़ाव सरकार की एक्ट एशिया नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आसियान के सभी 11 देशों के साथ भारत के सक्रिय द्विपक्षीय संबंध हैं और क्षेत्रीय मंच के साथ भी उच्च स्तरीय संवाद लगातार चल रहा है। आसियान के साथ भारत का व्यापार लगभग 122 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे यह भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार बन गया है। दोनों के बीच मुक्त व्यापार समझौता भी है, जिसमें संशोधन की प्रक्रिया चल रही है।
भारत-आसियान सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग, सप्लाई चेन की मजबूती, समुद्री सुरक्षा और बदलते वैश्विक हालात में सहयोग के दायरा बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
मनीला में होने वाली इन बैठकों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होने वाले हैं। फिलीपींस सरकार और व्हाइट हाउस दोनों पहले ही ट्रंप की भागीदारी की पुष्टि कर चुके हैं। इसके अलावा चीनी प्रीमियर ली कियांग और अन्य क्षेत्रीय नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय समुदाय से भी प्रधानमंत्री से मिलने की मांग है, जिसे समायोजित करने की कोशिश की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।