विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री की कार तक पहुंचा युवक

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 12 Jan 2023 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2023 05:08 PM (IST)

कर्नाटक में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी ...और पढ़ें

कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक।
कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक।

हुबली, एएनआई। कर्नाटक में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी रोड शो कर रहे थे। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बाहर निकाल दिया, लेकिन इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।

रोड शो में पहुंचे थे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले रोड शो किया। इस दौरान, सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, पीएम मोदी अपनी चलती कार के 'रनिंग बोर्ड' पर खड़े होकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते हुए सबका धन्यवाद कियाइसके साथ ही लोग 'मोदी, मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए देखे गए।

पीएम की कार तक पहुंचा युवक

इसी दौरान, भीड़ से निकलकर एक युवक पीएम की कार तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर लोगों ने उनके काफिले के धीरे-धीरे गुजरने पर फूलों की बारिश की। मालूम हो कि पीएम मोदी यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने आए हैं।

बता दें कि भाजपा शासित कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें: भुरभुरी मिट्टी, खराब ड्रेनेज सिस्टम और अनियंत्रित निर्माण से हुआ भू-धंसाव, पहाड़ के अन्य शहर भी इसकी चपेट में

ये भी पढ़ें: Fact Check: ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दिल्ली में प्रवेश के बाद राहुल गांधी पहले मंदिर गए थे और बाद में दरगाह