विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कच्छ में बोले पीएम मोदी, कुछ ऐसा करें जो देश के आए काम

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2015 07:59 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2015 03:13 PM (IST)

कच्छ की धरती से पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को याद किया। उन्होंने आजादी के दौरान देश के लिए कुर्बानी देने वालों को याद किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कच्छ की धरती से पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को याद किया। उन्होंने आजादी के दौरान देश के लिए कुर्बानी देने वालों को याद किया। पीएम ने कहा कि ये हो सकता है कि हमें देश के लिए मरने का मौका न मिले लेकिन जो जिंदगी मिली है उसका बेहतर उपयोग देश की भलाई के लिए करना चाहिए।

डीजीपी कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित

समुद्र के बीच सैन्य कमांडरों को संबोधित कर इतिहास रचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब पुलिस महानिदेशकों के साथ बैठक के लिए कच्छ का रण चुना है। शुक्रवार से होने वाले पुलिस महानिदेशकों के इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू और सूबे की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी शिरकत करेंगी।
डीजीपी-आइजी वार्षिक सम्मेलन में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, सीमा सुरक्षा व अर्धसैनिक बलों के आला अधिकारी शामिल होंगे।
कांफ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा तथा देश में आइएस के नेटवर्क को फैलने से रोकना मुख्य मुद्दे होंगे। इसके अलावा सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा, जवानों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण तथा उपकरण उपलब्ध करवाने पर भी गहन चर्चा होगी।
कांफ्रेंस के लिए हाईटेक टेंट
प्रधानमंत्री दिल्ली से सीधे भुज एयरफोर्स हेलीपैड पर उतरेंगे। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हो रही इस कांफ्रेंस के लिए भुज के घोरडो में हाईटेक सुरक्षा से सुसज्जित टेंट सिटी बनाई गई है। मोदी के लिए बुलेटप्रूफ टेंट तैयार किया गया है। अस्थायी पीएमओ की भी व्यवस्था है। संचार के लिए 3जी टावर लगाया गया है।
लावारिस बोट से हड़कंप
डीजीपी कांफ्रेंस से ठीक पहले गुरुवार को बीएसएफ को सरक्रीक इलाके में पाकिस्तान की एक बोट लावारिस पड़ी मिली है। हालांकि चार फीट चौड़ी व 15 फीट लंबी इस बोट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ऐहतियातन बीएसएफ ने इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।।