यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पीएम मोदी ने की मुलाकात, महामहिम ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को ...और पढ़ें

HighLights
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी को दी बधाई
नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को एक गुलदस्ता देकर राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को हाल में देश के सबसे महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर भी बधाई दी। राष्ट्रपति भवन द्वारा एक्स कर यह जानकारी दी गई है।
राष्ट्रपति भवन ने दी जानकारी
राष्ट्रपति भवन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई भी दी।

Prime Minister Narendra Modi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
— ANI (@ANI) September 2, 2023
"The President welcomed him with a bouquet and expressed compliments for the success of India’s Chandrayaan-3 mission, " tweets Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/IlEfd34y1E
भारत बना है दुनिया का चौथा देश
चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया था। 40 दिनों की यात्रा के बाद लैंडर विक्रम 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। वहीं अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चंद्रमा पर मिशन को सफलतापूर्वक संचालित करने वाला चौथा देश बन गया।